हरदोई में 4 युवतियों को शादी का झांसा देकर भगाया:पिहानी, बेहटा गोकुल, बेनीगंज पुलिस ने दर्ज किए मामले


हरदोई के अलग-अलग इलाकों से शादी का झांसा देकर चार युवतियों को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले सामने आए हैं। पिहानी, बेहटा गोकुल और बेनीगंज कोतवाली क्षेत्रों में इन घटनाओं को लेकर 8 जुलाई को संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। पिहानी कोतवाली में शाम 6:08 बजे, दूसरा मामला दोपहर 3:44 बजे और बेहटा गोकुल में दोपहर 12:18 बजे रिपोर्ट दर्ज की गईं है। पुलिस के अनुसार, ये सभी मामले युवतियों को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देने से संबंधित हैं। पहली घटना बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र की है। यहां 6 जुलाई को एक 18 वर्षीय युवती घर में रखे 50 हजार रुपये लेकर अचानक लापता हो गई। परिजनों की खोजबीन के बाद पता चला कि गांव का ही अंकित (पुत्र प्रेमपाल) उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। इस संबंध में 8 जुलाई को दोपहर 12:18 बजे रिपोर्ट दर्ज हुई। दूसरी घटना बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र से सामने आई है। 5 जुलाई को दोपहर में दुकान पर सामान खरीदने गई एक 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। परिजनों की छानबीन में खुलासा हुआ कि कस्बा व कोतवाली बेनीगंज के कुर्सी रोड निवासी अंकित सोनी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस मामले में भी 8 जुलाई को शाम को मुकदमा दर्ज किया गया।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग वारदातें दर्ज की गई हैं। एक मामले में 4 जुलाई को सुबह एक 18 वर्षीय युवती को गांव के बाहर से बेलाकपूरपुर (थाना हरियावां) निवासी इन्दर (पुत्र शारदा) बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इसकी रिपोर्ट 8 जुलाई को दोपहर 3:44बजे दर्ज हुई। इसी कोतवाली क्षेत्र की दूसरी घटना में 7जुलाई को दोपहर 2बजे एक 20वर्षीय युवती बैंक में केवाईसी कराने की बात कहकर घर से निकली थी। उसके पास मोबाइल और पहचान पत्र भी था। देर तक वापस न आने और मोबाइल स्विच ऑफ होने के बाद परिजनों ने तलाश की, तो शादी का झांसा देकर भगाने का कोण सामने आया। युवती की गुमशुदगी और बहलाने की रिपोर्ट 8जुलाई को दोपहर 12:46 बजे पिहानी कोतवाली में दर्ज की गई। पुलिस सभी मामलों की गहनता से जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *