हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी से हुई मुठभेड़:मथुरा पुलिस की गोली लगने से हुआ घायल, ताऊ और चचेरे भाई पर चलाई थी आरोपी ने गोली


मथुरा के थाना बरसाना क्षेत्र में पुलिस की रविवार की देर रात हत्या के प्रयास में फरार चल रहे आरोपी से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी ने 5 दिन पहले गाली गलौज देने से टोकने पर अपने ही ताऊ और चचेरे भाई पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया था। जिसके कारण दोनों गोली लगने से घायल हो गए थे। गाली गलौज देने को लेकर हुआ था विवाद थाना बरसाना क्षेत्र के गांव नगला इमाम खां के रहने वाले शाकिर ने पुलिस को सूचना दी कि 29 अप्रैल की शाम को चाचा बल्ली शराब के नशे में दूसरे चाचा हेलम के घर के सामने गाली गलौज कर रहा था। इसी दौरान हेलम के बेटे कप्तान और सलमान आ गए और वह भी गाली गलौज देने लगे। विवाद बढ़ता देख शाकिर के पिता हाकम और भाई मोमन भी मौके पर पहुंच गया और मामले को शांत करने का प्रयास करने लगा। कप्तान ने किया फायर शाकिर के अनुसार विवाद के दौरान कप्तान और सलमान दोनों घर के अंदर से अवैध तमंचा निकाल लाए।जिसके बाद हाकम और मोमन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इस हमले में हाकम और मोमन गोली लगने से घायल हो गए। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। तत्काल हाकम और मोमन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। FIR दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस नगला इमाम खां में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने शाकिर की तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी कप्तान और सलमान की तलाश शुरू कर दी। घटना के 5 दिन बाद पुलिस ऊंचागांव रिथौरा जाने वाले रास्ते पर चैकिंग कर रही थी इसी दौरान सूचना मिली कि कलता। बंबे की पटरी के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंच गई। जहां कप्तान ने पुलिस पर भी फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें कप्तान गोली लगने से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने आरोपी से तमंचा और कारतूस बरामद किए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *