स्थानांतरण आदेश न मानने पर सफाईकर्मी निलंबित:नए डीपीआरओ ने कार्यभार संभालते ही लिया एक्शन, विभागीय जांच के निर्देश


गोंडा में स्थानांतरण आदेश का पालन न करने पर एक सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) जीडी जैन ने कार्यभार संभालने के 24 घंटे के भीतर आज शुक्रवार देर शाम 6 बजे यह कार्रवाई की और सफाईकर्मी गंगा प्रसाद निषाद को विकासखंड नवाबगंज से निलंबित किया गया है। डीपीआरओ के अनुसार, गंगा प्रसाद निषाद का स्थानांतरण 27 जून 2026 को राजस्व ग्राम मीरपुर यूसुफ से ग्राम पंचायत खरगूपुर किया गया था। आरोप है कि उन्होंने स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद भी नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया। विभाग ने इसे उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन माना है। निलंबन अवधि में गंगा प्रसाद को जिला मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। मामले की विभागीय जांच के लिए विकासखंड पंडरीकृपाल के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी को आरोप पत्र जारी कर एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। डीपीआरओ जीडी जैन ने बताया कि गंगा प्रसाद लगातार आदेशों की अवहेलना कर रहे थे। पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे ने भी उन्हें कई बार पत्र जारी किए थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दूसरी ग्राम पंचायत में ज्वाइन ना होने के चलते वहां पर ठीक से साफ सफाई नहीं हो पा रही थी लगातार ग्रामीणों की शिकायत मिल रही थी कई बार इनको हिदायत दी गई लेकिन उसके बावजूद भी यह सुधार नहीं कर रहे थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *