सोशल मीडिया पर नेताओं की आपत्तिजनक तस्वीरें, FIR:विधानसभा अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधियों के नाम शामिल, जांच में जुटी पुलिस


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर जनप्रतिनिधियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और पोस्ट साझा किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ईदगाह कॉलोनी निवासी मो. आसिफ कादरी ने साइबर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। फैज नाम की फेसबुक आईडी का हो रहा इस्तेमाल शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फैज आलम नामक व्यक्ति ने अपनी फेसबुक आईडी से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, महापौर प्रमिला पांडेय, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी तथा विधायक नसीम सोलंकी समेत कई जनप्रतिनिधियों की आपत्तिजनक पोस्ट लगातार डाली जा रही हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार पांच मई से फेसबुक पर डाली जा रही इन पोस्टों से आम लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। उनका कहना है कि संबंधित पोस्टों के जरिए जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है और समाज में गलत संदेश फैलाया जा रहा है। आईटी एक्ट में कार्रवाई की मांग शिकायत में यह भी कहा गया कि इस प्रकार की सामग्री से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है। मो. आसिफ कादरी ने साइबर पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित फेसबुक आईडी संचालक के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में कार्रवाई करने की मांग की है। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *