![]()
भारतीय सेना के जवानों को साइबर सुरक्षा के प्रति प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से आईआईटी कानपुर के C3iHub ने साइबर सुरक्षा अभियान का पहला बैच शुरू किया है। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को साइबर खतरों की पहचान, उनसे बचाव और किसी साइबर घटना की स्थिति में प्रभावी प्रतिक्रिया देने के तरीकों की जानकारी दी गई। इसके तहत साइबर हाइजीन, डिजिटल खतरों की समझ, साइबर अपराध के नए ट्रेंड, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, साइबर घटना प्रबंधन और उभरते साइबर जोखिमों जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण में व्यावहारिक प्रदर्शन और इंटरैक्टिव सत्र भी आयोजित किए गए। 47 अधिकारी व कर्मचारी रहे शामिल कार्यशाला में कानपुर ब्रिगेड स्टेशन और कानपुर कैंटोनमेंट से भारतीय सेना के 47 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें अधिकारी, जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) और जवान शामिल रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सेना के कर्मियों में साइबर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा और साइबर खतरों से निपटने की व्यावहारिक क्षमता विकसित करना है। साइबर सुरक्षा कौशल से सशक्त बनाना उद्देश्य C3iHub के प्रोग्राम डायरेक्टर प्रो. सोमित्र सनाध्य ने कहा कि साइबर सुरक्षा अभियान का उद्देश्य सेना और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मियों को व्यावहारिक साइबर सुरक्षा कौशल से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि यह अकादमिक संस्थानों, उद्योग और सशस्त्र बलों के बीच एक महत्वपूर्ण सहयोग है, जो साइबर सुरक्षित भारत के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।उन्होंने बताया कि भविष्य में इस अभियान के माध्यम से 1000 से अधिक कानून प्रवर्तन एजेंसियों और सरकारी विभागों के कर्मियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी को दिए गए सर्टिफिकेट कार्यक्रम के समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर C3iHub की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल बिनय राज, डॉ. तनिमा हाजरा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आनंद हांडा, मुख्य तकनीकी अधिकारी डॉ. रास, डिप्टी प्रोग्राम मैनेजर डॉ. पल्लवी, डिप्टी मैनेजर आदित्य सिंह गौर और राहुल शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। C3iHub, आईआईटी कानपुर के बारे में C3iHub (Cybersecurity Technology Innovation Hub) आईआईटी कानपुर में स्थापित भारत के प्रमुख साइबर सुरक्षा नवाचार केंद्रों में से एक है। इसे भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा राष्ट्रीय मिशन ऑन इंटरडिसिप्लिनरी साइबर-फिजिकल सिस्टम्स (NM-ICPS) के अंतर्गत स्थापित किया गया है। यह केंद्र साइबर सुरक्षा अनुसंधान, नवाचार, स्टार्टअप सहयोग, तकनीकी विकास और कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से भारत की साइबर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का कार्य करता है।
Source link
सेना के अधिकारियों को सिखाई साइबर-खतरों की समझ व ट्रेंड:IIT कानपुर में शुरु हुआ साइबर सुरक्षा अभियान का पहला बैच