![]()
सुल्तानपुर में गुरुवार को वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी हुई। इस मामले में गोसाईगंज और मोतिगरपुर थाने में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने 9 नामजद सहित अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे की है। पहाड़पुर रायपट्टी, दोस्तपुर निवासी राज मंगल सिंह उर्फ मोलू गुप्त अपनी मां राजेश्वरी सिंह के साथ गोसाईगंज थाने के बांसगांव स्थित रिश्तेदार रवि सिंह के पिता को देखने जा रहे थे। वे लखनऊ-बलिया हाईवे पर बांसगांव के पास पहुंचे थे। तभी एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से मोतिगरपुर थाने के नानेमऊ निवासी अंकित मिश्रा, उनके भाई सोनू मिश्रा, दियरा निवासी अमन वर्मा और मुन्ना वर्मा, तथा उनके मित्र सुरेश पाण्डेय सहित कुछ अन्य लोग उतरे। उन्होंने मां-बेटे पर जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायर किए। बचाव में दोनों बाइक सहित जमीन पर गिर गए। राज मंगल खेतों के रास्ते भाग निकले। मां की गुहार पर लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना के कुछ देर बाद राज मंगल सिंह उर्फ मोलू अपनी बाइक और अपने साथियों के साथ मोतिगरपुर थाने के नानेमऊ स्थित अंकित मिश्रा के घर पहुंचे। उनके साथियों में दोस्तपुर थाने के कटघरा चिरानेपट्टी निवासी विकास सिंह (पुत्र स्व. ओम प्रकाश सिंह), दीपक सिंह (पुत्र राजेंद्र प्रताप सिंह) और कोतवाली कादीपुर के मुड़िला बाजार निवासी मोहन निषाद (पुत्र दीपक निषाद) शामिल थे। ये सभी एक सफेद डिजायर कार में सवार थे। आरोप है कि उन्होंने घर के बाहर रखे अनाज और ड्रम को लाठी-डंडों से पीटा और ललकारने लगे। जैसे ही अंकित के भाई सोनू मिश्रा ने दरवाजा खोला, आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। सोनू अपनी जान बचाने के लिए घर के अंदर भागे। शोर-शराबा सुनकर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। …..
Source link
सुल्तानपुर में दो पक्षों में गोलीबारी, जानलेवा हमले का आरोप:9 नामजद समेत अज्ञात पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी