![]()
फर्रुखाबाद में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र फतेहगढ़ से संचालित कोल्ड फीडर पर बिजनेस प्लान के तहत आवश्यक कार्य किया जाएगा। इसके चलते आज सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक साढ़े तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत निगम द्वारा शहर में बिजनेस प्लान के तहत विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों का उद्देश्य भविष्य में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में आज कोल्ड फीडर पर रखरखाव कार्य किया जाएगा। बिजली कटौती से खाद फैक्ट्री से बेवर रोड होते हुए मेजर एसडी सिंह कॉलेज तक का क्षेत्र प्रभावित रहेगा। इस दौरान इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। उपखंड अधिकारी प्रथम अजय कुमार ने बताया कि कार्य पूरा होते ही तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से इस अवधि में सहयोग बनाए रखने की अपील की है। जिससे बिजनेस प्लान के तहत कराया जाने वाली कार्य पूरा हो सके।
Source link
सुबह 9:30 से 1 तक बिजली कटौती रहेगी:फर्रुखाबाद में कोल्ड फीडर पर बिजनेस प्लान के तहत होगा कार्य