सीतापुर में निर्माणाधीन मकान में मजदूर की मौत:खुले बिजली के तार की चपेट में आने से हादसा, परिवार में मचा कोहराम


सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र के मधुबन बिहार कॉलोनी में शुक्रवार करीब 7 बजे एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मकान मालिक के मौके से चले जाने की भी चर्चा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रामकोट थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी 35 वर्षीय धर्मराज पेशे से राजमिस्त्री मजदूर थे। निर्माणाधीन मकान में काम वह रोज की तरह शुक्रवार को भी मधुबन बिहार कॉलोनी के समीप निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। इसी दौरान दीवार के सहारे गुजर रही बिजली की लाइन के खुले ज्वाइंट से उनकी पीठ छू गई, जिससे वह तेज करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गए। साथ में काम कर रहे अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मकान मालिक मौके से चला गया। वहीं सूचना मिलने पर रामकोट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी पहलुओं की जांच की प्रभारी निरीक्षक पीयूष सिंह का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यदि जांच में निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी अथवा किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *