![]()
संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक सिपाही पर युवती ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि करीब छह साल के प्रेम संबंध के बाद युवक का उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर चयन हुआ तो वह शादी से मुकर गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी सिपाही, उसके पिता और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक, खलीलाबाद क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले युवक और युवती की पढ़ाई के दौरान पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। युवती का आरोप है कि चौरी गांव निवासी बैजनाथ मौर्या ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। सिपाही बनने के बाद शादी से किया इनकार युवती के अनुसार, इसी बीच बैजनाथ मौर्या का उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर चयन हो गया। इसके बाद जब उसने शादी की बात की तो बैजनाथ ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। युवती ने आरोप लगाया कि बैजनाथ के मामा सब-इंस्पेक्टर हैं और वह प्रशासन में अपनी पहुंच का हवाला देकर कार्रवाई न होने की बात कहता था। पिता और भाई पर भी धमकी देने का आरोप पीड़िता ने बैजनाथ के पिता रामकिशुन मौर्या और भाई विशाल मौर्या पर भी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण वह डरी हुई है। कोतवाली पहुंचकर दी लिखित शिकायत शुक्रवार को युवती ने खलीलाबाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सिपाही और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिपाही पर रेप, पिता-भाई पर धमकी का केस कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि युवती और आरोपी के बीच प्रेम संबंध था। युवती के आरोपों के आधार पर सिपाही बैजनाथ मौर्या के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके पिता रामकिशुन मौर्या और भाई विशाल मौर्या के खिलाफ गाली-गलौज और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज हुआ है। मेडिकल जांच और गिरफ्तारी के प्रयास जारी पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण महिला आरक्षी की देखरेख में कराया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
Source link
सिपाही पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप:संतकबीरनगर में 6 साल के प्रेम के बाद मुकरने का दावा; आरोपी सिपाही, पिता और भाई पर केस