हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच अब करनाल तक पहुंच गई है। UP पुलिस की जांच में सत्यम कादयान और आर्यन संधू के नाम सामने आए हैं। दोनों ही आरोपी परिवार सहित फरार बताए जा रहे हैं। करनाल में दोनों के घरों पर ताले लटके हैं। पुलिस लगातार उनकी तलाश में दबिश दे रही है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो कई करीबियों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। शूटर सत्यम कादियान की उम्र 18-19 साल के करीब है। सत्यम कारोबारी फैमिली से है और परिवार के पास 150 एकड़ से भी अधिक कृषि भूमि है। वह परिवार में अकेला बेटा है। वहीं, इस हत्याकांड में शामिल दूसरा शूटर आर्यन संधू (20) पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा है। पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसने 10वीं करने के बाद पढ़ाई भी छोड़ दी थी। पहले जानिए, अरबपति फैमिली के सत्यम की कहानी आर्यन के पिता की मौत हो चुकी, परिवार ने घर छोड़ा इस हत्याकांड में शामिल दूसरा आरोपी आर्यन संधू (20) का परिवार कलंदरी गेट एरिया में रहता है। आर्यन का एक बड़ा भाई और तीन बहनें हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है। उसके पिता नरेंद्र की कई साल पहले मौत हो चुकी है। आर्यन ने सुभाष गेट एरिया के एक प्राइवेट स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई की है। 2-3 साल पहले उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। पढ़ाई छोड़ने के बाद से आर्यन अक्सर सत्यम के साथ ही घूमता रहता था। अंकित मर्डर केस में नाम आने के बाद उसके घर पर ताला लटका है। सोनीपत के सुमित और मोहित का एनकाउंटर अंकित मर्डर केस में यूपी पुलिस ने सोमवार सुबह सोनीपत के सुमित (22) और मोहित (24) को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। इन दोनों की पहचान करीब तीन महीने पहले हुई थी और दोनों साथ रहने लगे थे। 25 अगस्त को दोनों नए कपड़े लेकर सुमित के घर आए थे। जाते समय सुमित ने पिता से कहा- “पापा, मैं मजबूर हूं।” अगले दिन अंकित बालियान हत्याकांड का वीडियो सामने आने पर परिवार ने सुमित को कपड़ों से पहचान लिया था। मंगलवार को पुलिस सुरक्षा में दोनों का अंतिम संस्कार हुआ। —————- यह खबर भी पढ़ें… हरियाणवी सिंगर के शूटर 3 महीने पहले मिले:हत्या के VIDEO में सुमित को बहन ने पहचाना; जाते हुए कहा था- पापा, मैं मजबूर हूं हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल सोनीपत के सुमित (24) और मोहित (22) की सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस के एनकाउंटर में मौत हो गई। परिवारों के मुताबिक, सुमित और मोहित की जान-पहचान करीब तीन महीने पहले ही हुई थी। (पूरी खबर पढ़ें)
Source link
सिंगर अंकित हत्याकांड के फरार शूटर्स की कहानी:सत्यम की फैमिली अरबपति-150 एकड़ जमीन, आर्यन 10वीं पास; दोनों की उम्र 20 साल से कम