![]()
सहारनपुर के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने गोकशी की कोशिश कर रहे आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के बाद दो घायल आरोपियों समेत कुल तीन गोकशों को अरेस्ट किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे .315 बोर, दो जिंदा और चार खोखा कारतूस .315 बोर, एक अवैध चाकू, एक पिकअप गाड़ी, दो जिंदा गोवंश और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। वहीं, चार आरोपी जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगातार कॉम्बिंग कर रही है। मुखबिर की सूचना पर आम के बाग में पहुंची पुलिस पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 की सुबह थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम मल्हीपुर की तरफ जाने वाली सड़क पर रामनगर चौराहे के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मल्हीपुर की तरफ सुखे तालाब के पास स्थित आम के बाग में कुछ लोग गोकशी करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने की फायरिंग पुलिस के अनुसार, टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि कुछ लोग गोकशी करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो गोकश गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, चार अन्य आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे। देहरादून और हरिद्वार के रहने वाले हैं घायल आरोपी घायल आरोपियों की पहचान आफताब उर्फ लालू, अब्दुल वहाब और नासिर को अरेस्ट कर लिया है। आफताब और अब्दुल वहाब के पैर में काउंटर फायरिंग के दौरान गोली लगी है। जबकि आरोपी नासिर को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान अरेस्ट किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों घायल आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस .315 बोर, एक पिकअप गाड़ी, दो जिंदा गोवंश तथा गोकशी करने के उपकरण बरामद किए गए हैं। गोली लगने के बाद दोनों घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कॉम्बिंग के दौरान तीसरा आरोपी भी पकड़ा गया मुठभेड़ के बाद फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम ने इलाके में कॉम्बिंग शुरू की। इसी दौरान घेराबंदी कर पुलिस ने एक गोकश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नासिर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस टीम फरार चार आरोपियों की तलाश में लगातार कॉम्बिंग की, लेकिन वो भागने में कामयाब हो गए। अब्दूल बहाव पर पहले से दर्ज हैं तीन मुकदमे पुलिस के अनुसार, घायल गिरफ्तार आरोपी अब्दूल बहाव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और गोकशी जैसे संगीन अपराधों से संबंधित तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
Source link
सहारनपुर में मुठभेड़ में तीन गोकश अरेस्ट…दो घायल:बदमाशों ने पुलिस को देखते ही चला दी गोली, काउंटर फायरिंग में दो के पैर में गोली लगी, चार आरोपी उठाकर फरार