![]()
सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव राजापुर नौगावा में सोमवार की देर रात को एक अज्ञात महिला का शव मिला है। गांव के कुछ लोगों ने खेतों के पास एक महिला को मृत अवस्था में पड़ा देखा। स्थिति संदिग्ध लगने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एसएसपी, एसपी देहात और मय फोर्स के पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने सैंपल उठाए। वहीं, शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना मिर्जापुर पुलिस को सूचना मिली की गांव राजापुर नौगावा के पास एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र में सुराग तलाशे। फील्ड यूनिट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्र किए। मौके की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई, ताकि जांच में कोई कमी न रह जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अभिनंदन और एसपी देहात मयंक पाठक भी पहुंच गए। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर पुलिस टीम को जांच को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों और इलाकों में जानकारी भेजकर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला यहां कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Source link
सहारनपुर में एक अज्ञात महिला का शव मिला:हत्या या सुसाइड दोनों एंगल पर पुलिस कर रही जांच