सहारनपुर में आज होमगार्ड भर्ती का एग्जाम:24 सेंटर पर तीन दिन चलेगी परीक्षा, 59 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल, CCTV से रहेगी नजर


उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की बहुप्रतीक्षित लिखित परीक्षा शनिवार यानी आज से सहारनपुर में 24 सेंटरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। एग्जाम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और पूरे सिस्टम को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ये एग्जाम 27 अप्रैल तक लगातार चार दिनों तक प्रतिदिन दो पालियों में होगी। जिसमें कुल 59,040 परीक्षार्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जा रही है। प्रशासन का दावा है कि परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार पहले से कहीं ज्यादा सख्त इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सहायक केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से पूरी निगरानी रखी जा रही है। धारा 163 के तहत 100 मीटर के दायरे में केवल परीक्षार्थी, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी और सुरक्षाकर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। इसके साथ ही परीक्षा अवधि में केंद्र से एक किलोमीटर के दायरे में फोटो कॉपी और स्कैनर की दुकानों को बंद रखा जाएगा। परीक्षा को सफल बनाने के लिए बड़े स्तर पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें राजपत्रित अधिकारी 5, इंस्पेक्टर 32, सब इंस्पेक्टर 185, हेड कांस्टेबल 227, कांस्टेबल 209 शामिल है। एसएसपी अभिनंदन सिंह के अनुसार, सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले गेट पर सघन चेकिंग से गुजरना होगा। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। ये बनाए गए सेंटर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *