![]()
देवरिया में समाजवादी छात्र सभा ने गुरुवार को मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया। यह अभियान बीआरडीपीजी कॉलेज परिसर में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया। छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के निर्देशन में हुए इस अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और विश्वविद्यालय के संरक्षण तथा शिक्षा संस्थानों की स्वायत्तता के समर्थन में अपनी आवाज उठाई। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा संस्थानों को विवाद का विषय बनाने के बजाय उनके संरक्षण और विकास पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि विश्वविद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के भविष्य और शिक्षा के अधिकार को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए। यादव ने विश्वविद्यालय पर हुई बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे शिक्षा के हितों के विरुद्ध बताया। कार्यक्रम में मौजूद अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शिक्षा संस्थानों की गरिमा और स्वायत्तता बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने छात्रों से शिक्षा और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अभियान के दौरान समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी, समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव, हरिओम लाला, बलवंत, धीरज कुमार, विकास यादव, अंकुल, अभिषेक, रवि यादव, बिट्टू, दिलीप, प्रेम और दुर्गेश कुमार सहित कई छात्र और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source link
समाजवादी छात्र सभा का हस्ताक्षर अभियान:जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में सिग्नेचर, बोले- शिक्षा संस्थानों को न बनाएं विवाद का विषय