सजेती पुलिस ने यज्ञशाला से 7 जुआरी पकड़े:मोहटा गांव में जुआ फड़ पर कार्रवाई, 7690 रुपए बरामद, पुलिस ने भेजा जेल


कानपुर के सजेती पुलिस ने देर शाम यज्ञशाला में जुआ खेल रहे सात जुआड़ीयों को पकड़ा है। पुलिस को उनके पास से 7690 रुपए बरामद हुए है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सभी को जेल भेजा है। कई दिनों से ग्रामीण सजेती पुलिस से यज्ञशाला में जुआ होने की शिकायत कर रहे थे, पुलिस ने शिकायत को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की है। सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि मोहटा गांव के ग्रामीण लगातार फोनकर उन्हें गांव के किनारे जुआं होने की शिकायत कर रहे थे, जिसपर उन्होंने पुलिस की टीम को अलर्ट किया, देर शाम सूचना मिली कि जुआड़ी फड़ सजाकर यज्ञशाला में जुआ खेल रहे है, सूचना मिलते वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और यज्ञशाला को चारो तरफ से घेर लिया, इस दौरान पुलिस के हत्थे जुआ खेल रहे थाना क्षेत्र के गणेश शर्मा, अमित कुमार, रामप्रकाश, लाखन, शिवबाबू, नफीस अहमद, कृष्ण बाबू को पकड़ लिया, जिनके पास से पुलिस को 7690 रुपए और एक ताश की गड्डी बरामद हुई है। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सातों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी का बयान सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि देर शाम यज्ञशाला में जुआं खेल रहे सात जुआड़ीयो को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर जेल भेजा है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ीयो में हड़कंप मच गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *