संभल में 11 थानों के इंस्पेक्टर-एसओ बदले:एसपी ने आदेश जारी किए, धीरज, संजय, अजय को पहली पोस्टिंग


संभल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने 11 थानों के इंस्पेक्टर और थानाध्यक्षों का तबादला कर दिया है। शुक्रवार रात को जारी किए गए आदेशों में कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे पहले, चार थानों के इंस्पेक्टरों और तीन पुलिस चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर किया गया था, जबकि एक चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया था। तबादला सूची के अनुसार, इंस्पेक्टर सुधीर पंवार को संभल कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। संजीव कुमार बालियान को हयातनगर थाना, उमेश सोलंकी को नखासा थाना और जितेंद्र कुमार वर्मा को कुढ़फतेहगढ़ थाने की कमान सौंपी गई है। राधेश्याम वर्मा को कैलादेवी थाना, राजीव कुमार मलिक को बहजोई थाना और अजय कुमार को साइबर क्राइम थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। एसपी के पीआरओ संजय कुमार को हरजतनगर गढ़ी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। अखिलेश प्रधान को धनारी थाना और संजय कुमार को गुन्नौर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात धीरज सिंह को जुनावई थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने ऐंचौड़ा कम्बोह के पूर्व प्रभारी मोहित काजला को अपना प्रथम पीआरओ बनाया है। असमोली क्षेत्र की मनौटा पुलिस चौकी प्रभारी संदीप कुमार शर्मा को द्वितीय पीआरओ नियुक्त किया गया है। दिन में लाइन हाजिर किए गए कुढ़ फतेहगढ़ प्रभारी लोकेंद्र त्यागी को अपराध शाखा में भेजा गया है। इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह चौहान को साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है। एसपी बिश्नोई द्वारा शुक्रवार को संभल कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह, बहजोई प्रभारी अजीत सिंह, साइबर क्राइम प्रभारी अमरेश कुमार सहित तीन पुलिस चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर करने और दो चौकी प्रभारियों को निलंबित करने की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मची हुई थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *