![]()
श्रावस्तीइ में ककरदरी वन रेंज क्षेत्र में नाले से गुरुवार शाम करीब 5 बजे रेस्क्यू की गई दुर्लभ गंगा डॉल्फिन की मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने डॉल्फिन को नाले से निकालकर नदी में छोड़ा था। शुक्रवार दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच ग्रामीणों से उसकी मौत की जानकारी मिली। डॉल्फिन की मौत के बाद उसके रेस्क्यू और नदी में छोड़ने की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। जाल की मदद से नाले से निकाला था गुरुवार को नाले में डॉल्फिन दिखाई देने की सूचना वन विभाग को मिली थी। टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से जाल डालकर डॉल्फिन को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। माना जा रहा है कि भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ने से डॉल्फिन बहकर नाले में पहुंची थी। रेस्क्यू के बाद नदी में छोड़ा वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू के बाद डॉल्फिन को नदी के अनुकूल जलक्षेत्र में छोड़ दिया था। उस समय डॉल्फिन को सुरक्षित बताया गया था। हालांकि, शुक्रवार को उसकी मौत की सूचना सामने आई। पोस्टमार्टम से पता चलेगा मौत का कारण डॉल्फिन के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इससे यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि उसकी मौत किस वजह से हुई। यह भी जांच का विषय है कि डॉल्फिन पहले से बीमार या कमजोर थी या रेस्क्यू के दौरान पानी से बाहर निकालने, पकड़ने या ले जाने के दौरान उसे चोट लगी। रिपोर्ट का इंतजार वन विभाग की ओर से डॉल्फिन को बचाने का प्रयास किया गया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
श्रावस्ती में रेस्क्यू की गई गंगा डॉल्फिन की मौत:नाले से निकालकर नदी में छोड़ा था, पोस्टमार्टम से खुलेगा कारण