![]()
धार्मिक यात्रा पर वृंदावन आए एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्य्क्ष मनिंद्र सिंह बिट्टा ने प्रसिद्ध कथा वाचक देवकी नंदन महाराज से मुलाकात की और उनके द्वारा की जा रही सनातन बोर्ड के गठन की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा हमने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और काशी में ज्ञानवापी को मुक्त होते देखा है अब मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान का अतिक्रमण मुक्त होकर भव्य मंदिर बनते हुए देखना है। मंदिरों को लूटा,तोड़कर किया अतिक्रमण हमने अयोध्या में राममंदिर निर्माण और काशी में ज्ञानवापी को मुक्त होते देखा है, अब मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अतिक्रमण मुक्त भव्य मंदिर भी बनते देखना चाहते हैं । मुगल आक्रान्ताओं ने हमारे मंदिरों को लूटा एवं तोड़कर अवैध निर्माण किया । मुस्लिम भाई भी बाहरी आक्रान्ताओं को अपना न मानकर अगर मंदिर निर्माण में सहयोग करें तो एक मिसाल कायम होगी। यह कहना था अखिल भारत आतंकवाद विरोधी मोर्चा अध्यक्ष मनिन्दरजीत सिंह बिट्टा का। प्रियाकान्तजु मंदिर पर देवकीनंदन महाराज से भेंट करने पहुंचे थे मंगलवार को पंजाब के पूर्व मंत्री एवं आतंकवाद विरोधी मोर्चा अध्यक्ष, छटीकरा मार्ग स्थित प्रियाकान्तजु मंदिर दर्शन को पहुँचे । मंदिर संस्थापक देवकीनंदन महाराज ने मंदिर का चित्रपट देकर उनका स्वागत किया । एम.एस बिट्टा ने देवकीनंदन महाराज की ‘सनातन बोर्ड’ की माँग का समर्थन करते हुये इसे सनातन की माँग बताया । मुस्लिम भाई दावा छोड़कर करें भाईचारा कायम प्रियाकान्तजु मंदिर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुये एम.एस. बिट्टा ने कहा कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर अतिक्रमण मुक्त होकर भव्य मंदिर बनना चाहिये । उन्होने कहा कि मुस्लिम समाज को भी समझना चाहिये कि बाबर, औरंगजेब बाहरी आक्रमणकारी थे, वे मुस्लिमों के पीर, पैगम्बर नहीं थे । हिंदु मंदिरों को तोड़कर उन्होने समाज में खाई पैदा की । अब मुस्लिम भाईयों की जिम्मेदारी है कि वे स्वतः मंदिर निर्माण में सहयोग कर भाईचारें की मिसाल कायम करें । ब्रज में बंद हो मांस मदिरा देवकीनंदन महाराज ने सनातन बोर्ड की माँग दोहराते हुये कहा कि हमारे धार्मिक स्थलों पर आने वाले दान का प्रयोग सनातन धर्म एवं इसे मानने वाले लोगों की बेहतरी के लिये होना चाहिये । तीर्थस्थलों के विकास, गौ-सेवा तथा गुरूकुल एवं चिकित्सालय निर्माण के लिये सनातन बोर्ड आवश्यक है । उन्होने कहा कि मथुरा-वृन्दावन सहित सभी तीर्थ स्थलों में माँस-मदिरा की बिक्री बंद होनी चाहिये । इस अवसर पर सनातन प्रीमियर क्रिकेट लीग के सैकेट्री योगेश शर्मा, रवि रावत, गजेन्द्र सिंह, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे ।
Source link
वृंदावन के प्रियकांत जू मंदिर पहुंचे एम एस बिट्टा:देवकी नंदन महाराज से की मुलाकात, कहा अयोध्या काशी संवरते देखा मथुरा में कृष्ण मंदिर बनते देखना बाकी