वाराणसी में 6 वर्षीय मासूम के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:रेप की कोशिश के बाद 70 फिट गहरे कुएं में फेंका, सिर में गहरे घाव


वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को छह साल की मासूम बच्ची का स्कूल के पास से अपहरण हो गया। अपहरणकर्ता ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और फिर बदहवास हालत में 70 फिट गहरे कुएं में फेंक दिया। सोमवार की सुबह छित्तमपुर स्थित डीहबाबा मंदिर के पास 70 फीट गहरे सूखे कुएं में बच्ची को देखकर हड़कंप मच गया। उसकी सिसकियां और चीख सुनकर लोग पहुंचे और आनन फानन घायलावस्था में बच्ची को तत्काल कादीपुर कलां स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। गहरे कुएं में गिरने से उसके सिर, शरीर, हाथ-पांव में चोटें लगी थी। वही केवल उसके सिर में करीब तीन इंच गहरे घाव था, जिससे खून बह रहा था। चिकित्सकों ने पीड़िता मासूम का उपचार किया गया। प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उसे घर ले गए। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है, मामले में कुछ घंटे बाद आरोपी को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। पता चला कि अपहरण की वारदात को इलाके के मनबढ़ युवक मोहम्मद ताज ने अंजाम दिया। डीसीपी व एडीसीपी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। देर रात आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।
पहले जानिए पूरा घटनाक्रम सोमवार को चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की छह वर्षीय मासूम बच्ची स्कूल गई थी। सुबह करीब 7 बजे स्कूल के लिए घर से निकली और छुट्टी के बाद वह पैदल घर लौट रही थी। क्षेत्र का ही युवक साइकिल सवार होकर पहुंचा और उसे बहला-फुसलाकर अपनी साइकिल पर बैठाकर भाग निकला। आरोप है कि वह बच्ची को छित्तमपुर स्थित डीहबाबा मंदिर के पास ले गया और वहां एक सूखे कुएं में धक्का दे दिया। कुआं करीब 70 फीट गहरा है। कुएं में गिरने के बाद बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। घायलावस्था में बच्ची को तत्काल कादीपुर कलां स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर में करीब तीन इंच गहरा घाव होने का उपचार किया गया। प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उसे घर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी, एसीपी सारनाथ, प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर, सारनाथ व चोलापुर के प्रभारी निरीक्षक समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और छानबीन शुरू की। इसके बाद टीम बनाकर ताज मोहम्मद की तलाश शुरू हुई। पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान चौबेपुर इलाके में उसे दबोच लिया, पुलिस पर फायरिंग के जवाब में आरोपी को भी एक गोली लगी है। उसे दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर उपचार कर रहे हैं। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि बच्ची की हालत सामान्य है। कुएं में गिरने से उसके सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *