वाराणसी में कार ने मां-बेटे को रौंदा, मासूम की मौत:बेटे के साथ सब्जी लेकर घर लौटते समय हादसा, डिवाइडर में फंसकर तोड़ा दम


वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे मां-बेटे को रौंद दिया। कार से बचने के लिए मां बेटे को लेकर भागी लेकिन डिवाइडर होने से उसे बचा नहीं सकी। कार ने महिला और उसके मासूम बेटे को चपेट में ले लिया। हादसे में पांच वर्षीय बेटे की मौके पर मौत हो गई, वहीं लहूलुहान हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं महिला को टक्कर मारने के बाद कार डिवाइडर से जाकर टकरा गई। कार चालक भीड़ जुटती देखकर मौके से फरार हो गया। । जानकारी पाकर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। उधर कार के नंबर से मालिक का पता चल गया है, कार चालक की तलाश की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *