वाराणसी में अग्निशमन विभाग की कार्रवाई:पाँच कोचिंग सेंटरों को दी गई नोटिस,अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों में मिली खामियां


लखनऊ स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना की जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के अफसर अपनी टीम के साथ कोचिंग सेंटर देखने पहुंचे। नौ कोचिंग सेंटर के भवनों में 5 में कमियां मिली। अधकारियों ने कहा सभी को नोटिस दिया जाएगा। दुर्गाकुंड क्षेत्र में जेआरएस, एलवन, एलेन कोचिंग सेंटर, मकबूल आलम रोड में आकाश कोचिंग, माइक्रोटिक कोचिंग, जेबीकेबी कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया गया। माइक्रोटेक कोचिंग में स्मोक डिटेक्टर क्रियाशील दशा में नहीं मिला। देर रात तक टीम में कोचिंग सेंटर में चलाया चेकिंग अभियान वहीं, जेबीकेबी कोचिंग सेंटर में केवल अग्निशमन यंत्र लगा मिला। फायर स्टेशन पिंडरा क्षेत्र में शिव प्रभा भवन, शगुनहा, बाबतपुर, इसरो सेल स्टडी सेंटर, बाबतपुर, इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन, बाबतपुर का भी निरीक्षण किया गया। लंका क्षेत्र के कबीरनगर में चलने वाले कोचिंग सेंटरों पर लगे अग्निशमन यंत्रों की जांच करने के साथ ही आग लगने पर बुझाने के लिए जरूरी फायर सिस्टम की व्यवस्थाओं को भी परखा। इसमें कई जगहों पर सेंटरों पर अप्रशिक्षित कर्मचारी मिले। कोचिंग सेंटरों पर तैनात कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्र चलाने की जानकारी नहीं थी। फायर टीम बना रही सूची मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने कहा – कोचिंग सेंटरों में व्यवस्थाओं की जांच की तो कई जगहों पर अग्निशमन यंत्र, बचाव के अन्य उपाय तो मिले, लेकिन उनको चलाने वाले कर्मचारी अप्रशिक्षित मिले और कुछ जगहों पर कर्मचारी छुट्टी पर मिले। जो भी कमियां मिली हैं, उनकी सूची तैयार करवाकर कोचिंग संचालकों को नोटिस दी जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *