![]()
लोकसभा सचिवालय ने तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को नोटिस भेजे हैं। सांसदों से TMC नेता अभिषेक बनर्जी की अयोग्यता याचिका पर 7 दिन में जवाब मांगा गया है। यह याचिका दल-बदल कानून के तहत दाखिल की गई है। सूत्रों के मुताबिक, नोटिस 25 अगस्त को जारी किए गए और इनमें बनर्जी की 18 जून की याचिका की कॉपी भी भेजी गई है। सचिवालय ने सांसदों से नोटिस मिलने के 7 दिन के भीतर याचिका पर अपनी बात रखने को कहा है। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के बनर्जी की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार होने के एक दिन बाद हुई है। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।
Source link
लोकसभा सचिवालय ने 20 बागी TMC सांसदों को नोटिस भेजा:7 दिन में जवाब मांगा; अभिषेक बनर्जी ने अयोग्य घोषित करने की मांग की