लुधियाना में प्रेमी जोड़े की 4 साल की लव स्टोरी:शादीशुदा थे, रिश्तेदारी में पहली मुलाकात, बुलाने पर गर्लफ्रेंड ने दीवार फांदी, होटल में गोली मारी


एक मुलाकात, फिर दोस्ती, उसके बाद बेइंतहा मोहब्बत और आखिर में होटल के कमरे में दो लाशें… तरनतारन की दो बच्चों की मां और फिरोजपुर के शादीशुदा युवक की प्रेम कहानी का अंत किसी फिल्मी क्लाइमैक्स से कम नहीं रहा। दूर की रिश्तेदारी में शुरू हुआ रिश्ता धीरे-धीरे इस मुकाम तक पहुंच गया कि दोनों दुनिया छोड़कर साथ नई जिंदगी बसाने के सपने देखने लगे। लेकिन शादीशुदा होने, बच्चों की जिम्मेदारियों और परिवार के विरोध के बीच यह प्यार मंजिल तक नहीं पहुंच सका। 30 जून की आधी रात महिला घर की दीवार फांदकर युवक के साथ निकल गई। दोनों 1 जुलाई की तड़के खन्ना के होटल ग्रीन लैंड पहुंचे, 3 बजे से वो दोनों होटल के रूम नंबर-104 में रहे और बाद में युवक ने अवैध रिवॉल्वर से पहले महिला की कनपट्‌टी पर गोली मारी और फिर खुद को गोली मार दी। पुलिस जांच में अब इस प्रेम कहानी के शुरू होने से लेकर उसके दर्दनाक अंत तक की पूरी कहानी सामने आई है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट….. हरप्रीत कौर और मनजीत की प्रेम कहानी… सुसाइड के बाद क्या-क्या हुआ… ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ ये खबर भी पढ़ें: लुधियाना के नामी होटल में महिला संग युवक की लाश मिली, दोनों के सिर में गोली लगी लुधियाना में खन्ना के एक नामी होटल के कमरे में युवक के साथ महिला की खून से लथपथ लाश मिली। दोनों के सिर में गोली लगी थी और मौके से एक पिस्तौल भी मिली। दोनों तड़के ही होटल पहुंचे थे और रूम बुक किया था। (पढ़ें पूरी खबर)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *