ललिता गौतम के पिता का वीडियो आया सामने:20 जुलाई तक सभी आरोपी नहीं पकड़े तो करेंगे आंदोलन


मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड में मृतका के पिता का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो पिता ने स्वयं जारी किया है। लगभग 2 मिनट के इस वीडियो में ललिता गौतम के पिता ने ललिता की हत्या से लेकर न्याय में हो रही देरी के बारे में कहा है। साथ ही जल्द न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है अगर 20 जुलाई तक सभी आरोपी नहीं पकड़े जाते तो बड़ा आंदोलन करेंगे।
इसके साथ ही उन्होंने 8 जुलाई की घटना का भी जिक्र अपनी वीडियो में किया है। पिता ने वीडियो में ये कहा
ललिता गौतम के पिता का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो कह रहे हैं कि 15 मई को मेरी बेटी ललिता गौतम की हत्या कर दी गई थी। इसी संबंध में हमने 19 जून 2026 को डीएम के यहां ज्ञापन दिया था। इसमें हमें 26 जून तक का समय दिया गया था कि आरोपियों को अरेस्ट कर लेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 8 जुलाई को दलित महापंचायत का आगाज किया इसी संबंध में डीएम ऑफिस के कमिश्नरी चौक पर हम धरना दे रहे थे। हम वहां डीएम के यहां पहुंचे तो गेट पर ताला लगा था।
हम सभी लोग वहीं धरना दे रहे थे, हम वहीं सड़क पर बैठ गए, कई घंटे बीत गए हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई। हमने कहा डीएम साहब हमारी दो बात सुन लो, लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी। एसएसपी साहब और एसपी देहात वहां आए। एसपी देहात साहब ने हमसे कहा कि यहां से धरना हटा लो, उन्होंने हमें 10 मिनट का टाइम दिया। फर्जी मुकदमे हुए हैं वो वापस लिए जाएं पिता ने आगे कहा कि 10 मिनट में से 2 मिनट में ही एसएसपी पांडे वहां पर आए उन्होंने हम सभी लोगों पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को भी नहीं बख्शा। उन पर लड़कियों पर भी लाठियां बजाईं और सभी को पीटना शुरू कर दिया। कुछ लोगों को गाड़ी में बैठा लिया गया। इसमें हमारे वकील साहब भी हैं उन पर भी उन्होंने चांटें बजाने शुरू कर दिए। यह धरना डॉ. सुशील गौतम के निर्देशन में बहुत शांतिपूर्वक चल रहा था। इन सभी लोगों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को जेल भी भेजा गया है। उनको तुरंत रिहा किया जाए और फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए, मेरी बेटी ललिता गौतम को न्याय दिलाया जाए अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो 20 जुलाई के बाद हम एक महाआंदोलन करेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *