ललितपुर में युवक से मारपीट, कार्रवाई की मांग:50 ग्रामीण पहुंचे कोतवाली, पुलिस ने FIR दर्ज की


ललितपुर कोतवाली सदर क्षेत्र में देवगढ़ मार्ग पर शुक्रवार रात एक युवक से कार सवारों ने मारपीट की। युवक अपनी मां के साथ बाइक से घर लौट रहा था। घटना के बाद 50 से अधिक ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ग्राम ककरूआ निवासी चंदन पुत्र रामचरन ने बताया कि यह घटना 13 मार्च शुक्रवार रात करीब 8 बजे की है। वह अपनी मां के साथ जुगपुरा से दुकान का सामान लेकर घर लौट रहा था। तमी पेट्रोल पंप के पास एक चार पहिया वाहन से आए कुछ लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया और गाली-गलौज की। जब चंदन नहीं रुका, तो आरोपियों ने उसका पीछा किया और गांव ककरूआ के पास हनुमान मंदिर के नजदीक उसे रोक लिया। वहां उन्होंने चंदन के साथ लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। इस हमले में चंदन को आंख, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घटना के बाद देवेंद्र, महेंद्र कुमार, शिशुपाल सिंह, पुनीत, नितिन, बहादुर सिंह, इमरत सहित अनेक परिजन और ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *