![]()
ललितपुर में शुक्रवार को दसवीं मोहर्रम पर यौम-ए-आशूरा का जुलूस निकाला गया। शाम 7 बजे शुरू हुआ यह जुलूस देर रात कर्बला पहुंचा, जहां ताजियों को सुपुर्दे खाक किया गया। इस जुलूस में हजारों अजादार शामिल हुए, जिन्होंने हजरत इमाम हुसैन के गम में शिरकत की। शहर के कस्साब मंडी, घुसयाना, नेहरूनगर, सदनशाह, गोविंदनगर और नदीपुरा से ताजियेदार अपने-अपने ताजिये लेकर रात 9 बजे घंटाघर पहुंचे। घंटाघर पर ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच नदीपुरा इमामबाड़ा अखाड़ा, गोविंदनगर अखाड़ा और कसाई मंडी अखाड़ा के लोगों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। इसके बाद जुलूस सावरकर चौक से होते हुए आगे बढ़ा। रात करीब 11:30 बजे जुलूस कर्बला पहुंचा, जहां सभी ताजियों को सुपुर्दे खाक किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी सत्यप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने जुलूस की निगरानी की। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर सुन सहित अन्य विभागों के अधिकारी और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
Source link
ललितपुर में मोहर्रम का जुलूस निकला:अजादारों ने कर्बला में ताजियों को सुपुर्दे खाक किया