![]()
ललितपुर में बुधवार शाम 7 बजे के दरम्यान आकाशीय बिजली गिरने से दो किसान झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह घटनाएँ जिले के अलग-अलग गांवों में हुईं। पहली घटना कोतवाली सदर के ग्राम मसौरकला में हुई। यहां 27 वर्षीय पूरन पुत्र दलपत बुधवार शाम करीब 7 बजे अपनी बछिया को नीम के पेड़ के पास बांधने जा रहे थे। तभी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बछिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूरन झुलस गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। दूसरी घटना कोतवाली सदर के ग्राम पनारी के पास हुई। पहलवान गुरदीन महाविद्यालय के निकट रहने वाले 45 वर्षीय भगवानदास पुत्र जुगल प्रताप शाम करीब 7 बजे अपने घर से मंदिर जा रहे थे। बारिश शुरू होने के बाद तेज गरज के साथ बिजली उनके पास गिरी, जिससे वे झुलस गए। परिजनों ने उन्हें भी तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
Source link
ललितपुर में बिजली गिरने से दो किसान झुलसे:अलग-अलग घटनाओं में एक पशु की भी मौत