![]()
ललितपुर जिले के ग्राम हर्षपुर में गुरुवार को नहर में नहाते समय एक युवक को बचाने की कोशिश में तीन अन्य युवकों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे उपचार के लिए तालबेहट स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यह घटना दोपहर करीब 11 बजे हुई। पांच युवक गांव के बाहर निकली नहर में नहाने गए थे। इनमें से दो युवक मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के ग्राम प्राणपुरा से अपने रिश्तेदार के यहां हर्षपुर आए हुए थे। दो युवक ग्राम वस्त्रावन से और एक युवक हर्षपुर का रहने वाला था। नहाते समय अचानक एक युवक नहर के गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अन्य युवक भी नहर में कूद गए। इसी दौरान तीन युवक पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। एक अन्य युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। तालबेहट के उपजिलाधिकारी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नहर में डूबने से तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
ललितपुर में नहर में डूबकर तीन युवकों की मौत:एक की हालत गंभीर, 5 लड़के नहाने गए थे, एक-दूसरे को बचाने में डूबे