ललितपुर में ढाबे पर युवक की पिटाई:मारपीट का वीडियो आया सामने, पुलिस जांच में जुटी


ललितपुर में एनएच 44 पर स्थित एक ढाबे पर सोमवार रात एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना कोतवाली सदर क्षेत्र के मसौरा वेरियल गांव के पास एक ढाबे पर सोमवार रात करीब 11 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर एक युवक का विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष ने अपने साथियों को बुला लिया और युवक की पिटाई कर दी। पुलिस कर रही मामले की जांच मारपीट के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि मारपीट के वायरल वीडियो की जानकारी पुलिस को मिली है। हालांकि, अभी तक किसी भी पीड़ित व्यक्ति ने थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि पीड़ित शिकायत दर्ज कराता है, तो तत्काल एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *