ललितपुर में चॉकलेट ट्रक में लगी आग, 3 झुलसे:वेल्डिंग के दौरान लगी आग, लाखों की चॉकलेट जलकर खाक


ललितपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर चॉकलेट से भरे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। बेल्डिंग कराते समय लगी इस आग में ट्रक चालक सहित तीन लोग झुलस गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे ललितपुर-झांसी के बीच ग्राम तेरई फाटक के पास हुई। चॉकलेट से भरा ट्रक सड़क किनारे एक बेल्डिंग की दुकान में खड़ा था। ट्रक के डीजल टैंक के पास बेल्डिंग का काम चल रहा था, तभी अचानक आग लग गई। आग लगते ही ट्रक चालक ने उसे बुझाने का प्रयास किया, जिसमें वह झुलस गया। उसके अलावा दो अन्य लोग भी आग की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों की पहचान अमित पुत्र लखनलाल (25), यसपाल पुत्र मानसिंह (27) निवासी देवरी, जिला सागर (मध्य प्रदेश) और चंदेश पुत्र राजू (28) निवासी जमालपुर, कोतवाली तालबेहट (ललितपुर) के रूप में हुई है। उन्हें तालबेहट सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आशंका जताई जा रही है कि आग में दस लाख रुपये से अधिक की चॉकलेट जलकर खाक हो गई। ट्रक भी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक में आग लगने से तीन लोग झुलस गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *