लखनऊ- CMO कार्यालय में पोस्टर से मचा बवाल:डॉक्टर की तैनाती पर उठे गंभीर सवाल, जांच शुरू


लखनऊ के कैसरबाग स्थित सीएमओ कार्यालय में गुरुवार को उस समय हलचल मच गई, जब एक पोस्टर के जरिए सीएमओ कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए गए। पोस्टर में लेवल-1 डॉक्टर की कथित तैनाती पर सवाल खड़े किए गए हैं। पोस्टर में दावा किया गया है कि डॉक्टर की सीएमओ कार्यालय में नियमों के विपरीत तैनाती की गई। उन्हें सरकारी वाहन और कार्यालय में कमरा भी उपलब्ध कराया गया। यही नहीं, पोस्टर में निजी नर्सिंग होम में कथित विजिट कर गड़बड़ी करने आरोप भी लगाए गए हैं। कई विधायकों ने मामले की शिकायत की। इसके बावजूद शिकायतों को दबा दिया गया है। बोलने से बचते रहे अधिकारी पोस्टर में प्रकाशित अखबार की कटिंग, शिकायत पत्र और कुछ तस्वीरें भी लगाई गई हैं। बिन्दुवार आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि पोस्टर में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित अधिकारियों की ओर से इस पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पोस्टर के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अधिकारियों ने पोस्टर हटवाए। पोस्टर लगाने वाले की पहचान और आरोपों की सच्चाई की जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *