![]()
लखनऊ के गुडम्बा थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उसे कुकरेल जंगल के पास से पकड़ा। पुलिस ने बताया 19 मार्च 2026 को यूनिटी सिटी चौराहा, कल्याणपुर स्थित आदर्श इन्फ्राटेक की मोबाइल दुकान से 12 मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। इस मामले में दुकान मालिक जयकरनपुर कुर्सी रोड निवासी सिराज अहमद ने गुडंबा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर गुडम्बा पुलिस टीम ने कुकरेल जंगल की कच्ची सड़क के पास घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद शुक्कर अली पुत्र मोहम्मद मोहफीज अली बताया। वह मूल रूप से असम के गुवाहाटी जिले के सातकुला गांव का रहने वाला है और मौजूदा समय में मैकाले टेंपू स्टैंड के पास झोपड़ी बनाकर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी की तलाशी में 200 रुपए नगद और चोरी के 7 मोबाइल फोन बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 19 मार्च को यूनिटी सिटी चौराहे के पास मोबाइल दुकान से फोन चोरी किए थे।
पुलिस आरोपी से बाकी मोबाइल फोन के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
Source link
लखनऊ में सात मोबाइल के साथ चोर गिरफ्तार:दुकान से गायब किए थे फोन, असम से आकर झुग्गी बनाकर रह रहा था