लखनऊ में युवती पर चाकू से जानलेवा हमला:बीच सड़क पर युवती को पकड़ा, गाली दी फिर किया वार: आरोपी फरार


लखनऊ के मानकनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवती पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार घायल युवती की पहचान शालिनी मिश्रा के रूप में हुई है, जो मानकनगर के मेंहदी खेड़ा इलाके की रहने वाली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमला करने वाला युवक विकास भी उसी इलाके का निवासी है और दोनों की पहले से जान-पहचान थी। जांच में यह भी पता चला है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका है कि इसी अनबन के चलते युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वास्तविक वजह जानने का प्रयास कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *