लखनऊ में युवती की संदिग्ध हालात में मौत:घर की फर्श पर अचेत अवस्था में मिली, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में 20 साल की युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवती घर में जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ी मिली। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
प्रीति नगर मड़ियांव निवासी लक्ष्मण कनौजिया प्रेस की दुकान चलाते हैं। लक्ष्मण ने बताया वह सोमवार को कपड़ा देने के लिए इलाके में गए हुए थे। वहां से लौटे तो बेटी रंजना को आवाज दी कोई जवाब न मिलने पर अंदर पहुंचे तो वह जमीन पर बेसुध पड़ी हुई थी। इस पर उन्होंने उसे हिलाकर उठाने का प्रयास किया लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इस पर आसपास के लोगों को आवाज देकर बुलाया। साथ ही अपनी डालीगंज में रहने वाली बेटी संजना को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची संजना ने बहन रंजना के गले पर निशान देखकर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रंजना को अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की आशंका जताई
पिता ने बताया उनकी तीन बेटियां हैं, संजना, रंजना और वंदना। संजना की शादी हो चुकी है, वहीं रंजन और वंदना अभी अविवाहित थी। पत्नी बबली की 1 साल पहले मौत हो चुकी है। बहन संजना ने बताया रंजना लखीमपुर में रहने वाले एक लड़के से बातचीत करती थी। जिस पर हत्या करने की आशंका जताई है। रंजना के गले पर रस्सी से कसे जाने के निशान भी मिले हैं।
मामले में इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा का कहना है शुरुआती जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या की बात सामने आ रही है। परिजनों की तरफ से भी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *