लखनऊ में मोटर मैकेनिक ने किशोरी से की अश्लीलता:किशोर ने वीडियो बनाया तब खुलासा हुआ, आरोपी गिरफ्तार


लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में मोटर मैकेनिक ने सुनसान इलाके में ले जाकर 7 साल की किशोरी के साथ अश्लील हरकतें की। एक किशोर ने वीडियो बनाकर परिवरीजनों को दिखाई। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक ठाकुरगंज के एक इलाके में रहने वाले मोटर मैकेनिक पड़ोस की 7 साल की किशोरी को अपनी बातों में फंसाया। फिर उसे सुनसान इलाके में ले गया। जहां आरोपी किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध पर किशोरी को पीटा। पीड़िता की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे एक किशोर में आरोपी का विडियो बना लिया। इस दौरान आरोपी की नजर वीडियो बना रहे किशोर पर पड़ गई। इस पर आरोपी भाग निकला। किशोर ने पीड़ित बच्ची को घर पहुंचाया और पारिवारिजनों को वीडियो दिखाया। पूछताछ पर किशोरी ने आपबीती सुनाई। पीड़ित परिवारीजनों ने आरोपी के खिलाफ शुक्रवार देर शाम ठाकुरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह ने बताया आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *