![]()
लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयवाद का लगातार प्रदर्शन जारी है। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर गोमती नगर स्थित नगर निगम जोन 4 में प्रदर्शन किया। किसानों ने जिला प्रशासन और LDA के खिलाफ जमकर नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा मुआवजे के नाम पर 40 वर्षों से गुमराह किया जा रहा है। 150 दिनों से ज्यादा हो गया चिनहट में प्रदर्शन करते हुए । समय समय पर जिम्मेदार अधिकारियों और विभागों के कार्यालय का घेराव करते हैं मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ‘कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिल रहा मुआवजा’ प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता अशोक यादव ने कहा अन्नदाता का कोई सम्मान नहीं है। 40 वर्ष पूर्व 1984 में हमारी जमीन लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अधिकृत कर ली थी। उस समय 84 पैसे के हिसाब से मुआवजा तय हुआ। हम लोगों ने वार्ता की तो मुआवजा 2.5 रुपए हुआ। कुछ लोग कोर्ट चले गए। इसके बाद 4 रुपए 60 पैसे दर के हिसाब से मुआवजा तय हुआ। 2016 में अंतिम मोहर कोर्ट के द्वारा लगी की 4.60 पैसे सभी किसानों को दिया जाएं, लेकिन LDA कह रहा है कि हमारे पास पर्याप्त धनराशि नहीं है। इसलिए हम मुआवजा नहीं दे पाएंगे। ‘अंतिम सांस तक लड़ेंगे लड़ाई’ अशोक यादव ने कहा जमीन अधिकृत करते समय विभिन्न प्रकार की सुविधा देने की बात कही थी। जिसमें मुख्य रूप से प्रत्येक परिवार को नौकरी, आवास, गांव का विकास और किसान भवन समेत तमाम चीजें शामिल थीं। मगर अभी तक कोई भी सुविधा नहीं मिली। किसान परिवार परेशान हैं। अपनी ही जमीन का मुआवजा न मिलना बेहद अफसोसनाक है। दर्जनों बार LDA और जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव कर चुके हैं। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। हम लोग पीछे हटने वाले नहीं जबतक मांगे पूरी नहीं हो जाती ये लड़ी जारी रहेगी।हम किसान भाई अंतिम सांस तक ये लड़ाई लड़ेंगे।
Source link
लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन:जोन 4 में नगर निगल का दफ्तर घेरा , किसान अशोक बोले- 40 सालों से मुआवजे के लिए भटक रहे हैं