लखनऊ में तड़के जोरदार बारिश, रिमझिम जारी:प्रदेश के 75 जिलों में बरसात का अलर्ट, बिजनौर के 6 गांवों में 3 फीट तक पानी


यूपी में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। सोमवार तड़के लखनऊ में जोरदार बारिश हुई। हालांकि अभी भी रिमझिम बरसात हो रही है। जबकि बाराबंकी, सीतापुर, रायबरेली समेत करीब 10 जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर, पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश का असर यूपी की नदियों पर भी दिख रहा है। गंगा, घाघरा और सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। बिजनौर में गंगा का पानी छह गांवों में घुस गया है। 12 गांवों का संपर्क कट गया है। सड़कों पर 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। 50 से 60 मंदिरों में भी पानी भर गया है। बाराबंकी में विशाल अजगर हिरण को निगल गया। वहीं रविवार को देवरिया, अंबेडकर नगर, जौनपुर, नोएडा, गाजियाबाद, बलिया और कानपुर में बारिश हुई। संभल में करीब एक घंटे में 10 मिमी बरसात दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, एक जून से अब तक 29 प्रतिशत बारिश कम हुई है। बारिश की 5 तस्वीरें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 24 घंटे के अंदर मानसूनी रेखा तेजी से यूपी की तरफ खिसकने लगेगी। इससे मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। आज 7-8 जिलों को छोड़कर बाकी जगह हल्की बारिश के आसार हैं। कल से तेज बरसात का सिलसिला शुरू होगा। 6-7 अगस्त तक पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश की संभावना है। आज कहां-कहां बारिश की संभावना, देखिए यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *