![]()
लखनऊ में आज तड़के गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। मौसम सुहाना हो गया। इस दौरान कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में अधिकतर समय मौसम साफ रहेगा। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.01 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 5.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री रहा । यह सामान्य तापमान की तुलना में 0.5 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 83 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 43 फीसदी दर्ज की गई। देखिए मौसम की 3 तस्वीरें… कल से फिर बदलना शुरू होगा मौसम मौसम विभाग का कहना है कि 4 मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में फिर आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। इससे तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसका असर 6 मई तक बना रहेगा। उत्तर प्रदेश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर इसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अगले तीन दिनों तक बना रहेगा। 10 मई तक नहीं चलेगी लू मौसम विभाग का कहना है कि मई के शुरुआती 10 दिनों में प्रदेश में लू चलने की संभावना नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों लखनऊ समेत अन्य इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रह सकता है। खासकर उत्तरी तराई क्षेत्रों में लू सामान्य से ज्यादा दिन चल सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू सामान्य स्तर पर रहने की संभावना है।
Source link
लखनऊ में तड़के गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश:40KM की रफ्तार से चलीं हवाएं, 10 मई तक नहीं चलेगी लू