![]()
कैसरबाग स्थित बाली प्रेक्षा गृह में रिदम डिवाइन इंस्टीट्यूट ने अपना 22वां समर कैंप शोकेस ‘ELIXIR-2026 : जश्न-ए-नाच’ आयोजित किया। इस रंगारंग शाम में बच्चों, युवाओं और महिलाओं सहित प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अमृत सिन्हा और छात्रों ने ‘पुष्पांजलि’ तथा ‘शिव अर्धनारीश्वर अष्टकम’ की मनमोहक प्रस्तुति से की। इसके बाद बॉलीवुड पंजाबी मेडले, इंडो-हिप हॉप फ्यूजन, साल्सा, कंटेम्परेरी, मॉडर्न जैज, भरतनाट्यम, कथक और लोकनृत्य जैसी विभिन्न शैलियों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। भारतीय सिनेमा में शास्त्रीय नृत्य के प्रभाव को भी आकर्षक ढंग से मंचित किया गया। गर्ल्स ग्रुप की प्रस्तुति ने भी खूब तालियां बटोरीं शो का एक विशेष आकर्षण माइकल जैक्सन और ऋतिक रोशन को समर्पित मेडले ग्रुप डांस रहा, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। ‘कृष्णवर्तन’ म्यूजिकल डांस, महिलाओं का ‘घूमर’, बॉली-हिप हॉप मेडले और मुस्कान सिन्हा के साथ आरडीआई गर्ल्स ग्रुप की प्रस्तुति ने भी खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का समापन सभी छात्रों ने आशा भोसले को संगीतमय श्रद्धांजलि देकर किया। ये मौजूद रहे इस आयोजन में लगभग 60 प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुकेश बहादुर सिंह, जेंसन जेम्स, तुलिका बनर्जी, आरजे प्रतीक, अनीता मिश्रा और फैशन डिजाइनर अस्मा हुसैन सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनकी कला की सराहना की।
Source link
लखनऊ में जश्न-ए-नाच' समर कैंप शोकेस:रिदम डिवाइन इंस्टीट्यूट के 22वें आयोजन में दिखी प्रतिभा