![]()
लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है। चौक स्टेडियम निवासी श्री प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी मंजू गौतम (40) को पेट दर्द होने पर 2 मई को कामाख्या हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने पथरी बताकर ऑपरेशन की बात कही। पीड़ित के मुताबिक इलाज के नाम पर करीब 2 लाख रुपये जमा कराए गए। 15 मई को अस्पताल से यह कहकर डिस्चार्ज कर दिया गया कि मरीज पूरी तरह स्वस्थ है। लेकिन 16 मई को अचानक मंजू की तबीयत बिगड़ गई और पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। परिजन दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे तो महिला को खून की उल्टी हुई। आरोप है कि डॉक्टरों ने कहा कि शरीर के अंदर जमा गंदगी साफ हो रही है। जब परिजनों ने ऑपरेशन के बारे में पूछा तो डॉक्टरों ने बताया कि पथरी पेट का ऑपरेशन कर नहीं, बल्कि मुंह के जरिए निकाली गई थी। परिजनों का आरोप है कि गलत इलाज या दवा की वजह से महिला की हालत बिगड़ी और रात करीब 11:30 बजे उसकी मौत हो गई। पति ने अस्पताल संचालक, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर और अन्य स्टाफ पर मुकदमा दर्ज करवाया है।। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
लखनऊ में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत:पति बोला- डॉक्टर बोले सब ठीक है, रात में चली गई जान