![]()
लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा शुक्रवार देर रात फूट पड़ा। ऐशबाग उपकेंद्र पर लगभग 100 लोगों की भीड़ ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। उग्र भीड़ ने मुख्य चैनल गेट तोड़ दिए, कुर्सी-मेज फेंक दी और तोड़ डाला। इस दौरान कुछ लोग जबरन कंट्रोल रूम में घुस गए और सभी 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद कर दी, मौके पर मौजूद कर्मचारियों से जमकर अभद्रता किया। इन इलाकों में कटी थी बिजली सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को मौके से हटाया। बिजली विभाग ने मामले में बाजारखाला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक ऐशबाग उपकेंद्र में बुधवार रात करीब 11:30 बजे 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके बाद रामनगर, भदेवा, शास्त्री नगर, धोबीघाट समेत आसपास के कई इलाकों में रोस्टिंग के जरिए बिजली आपूर्ति की जा रही थी। लगातार कटौती के कारण लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रात भर हंगामा और बवाल रहा शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे 11 केवी फीडर बंद होने से शास्त्री नगर, भदेवा और आसपास के इलाकों में फिर अंधेरा छा गया। स्थानीय लोगों ने उपकेंद्र और टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत की, लेकिन राहत नहीं मिलने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग उपकेंद्र पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। ड्यूटी पर तैनात संविदाकर्मी आनंद वर्मा ने रोकने की कोशिश की तो उनके साथ अभद्रता और हाथापाई की गई। मुकदमा दर्ज करवाया गया घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, जूनियर इंजीनियर और सहायक अभियंता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हालात पर काबू पाया। बिजली विभाग की ओर से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों से अभद्रता करने के आरोप में बाजारखाला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।विभागीय अधिकारियों का कहना है कि खराब ट्रांसफार्मर को बदलने और बिजली आपूर्ति सामान्य करने का काम जारी है, जबकि पुलिस उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
Source link
लखनऊ ऐशबाग में बिजली उपकेंद्र का गेट तोड़ा जमकर हंगामा:तीन दिनों से कटौती से नाराज लोगों का फूटा गुस्सा, उपद्रव करने वालों पर मुकदमा दर्ज