![]()
हरदोई में शनिवार को जिला सेवायोजन कार्यालय और वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 15 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया, जहां कुल 375 प्रतिभागियों में से 203 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस मौके पर इंटरव्यू के बाद चयन होने के पर अभ्यर्थियों में खुशी दिखाई दी मेले में क्वेस्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड, द इंडिया थर्माइट कॉरपोरेट लिमिटेड, ब्राइट फ्यूचर कार्बनिक हर्बल, ज्ञान धारा इंडस्ट्री, हिंदू वैष्णव इंडस्ट्रीज, पूर्वांचल एसिड प्राइवेट लिमिटेड, सखी प्लाईवुड एचएफएल कंज्यूमर लिक, टाटा स्ट्राइव और हरियावां शुगर मिल मिस्टी सहित कुल 15 कंपनियां शामिल हुईं। मेले का उद्घाटन नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी भुवन चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि और जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि ने पूनम देवी, विमलेश चौहान, नवनीत और पायल सिंह सहित लगभग 10 अभ्यर्थियों को सांकेतिक रूप से विभिन्न कंपनियों के ऑफर लेटर सौंपे। जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह ने ऐसे मेलों के आयोजन में सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी को एक नए युग की शुरुआत बताया। वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी भुवन चतुर्वेदी ने ट्रस्ट के सामाजिक प्रयासों और कार्यों पर प्रकाश डाला, साथ ही आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व, ट्रस्ट के सचिव अतुल कांत द्विवेदी ने 2001 में स्थापित ट्रस्ट की रजत जयंती यात्रा के दौरान किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में डॉ. ए.पी. सिंह, अविनाश चंद्र गुप्ता, करुणा शंकर द्विवेदी, वरिष्ठ सहायक मुनेंद्र कुमार निशात अंसारी, श्रवण कुमार गुप्ता राजेश्वर दयाल समेत सरिता, पूनम, मनीष मिश्रा, रूपाली, कंचन बाजपेई, गिरीश मिश्रा, के.के. सिंह, राकेश बाबू, अविनाश मिश्र, अनुराग मिश्रा, श्रवण कुमार राही, अशोक श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव और राजीव मोहन अवस्थी सहित कई सहयोगी सदस्य उपस्थित रहे।
Source link
रोजगार मेले में 203 अभ्यर्थियों का चयन:हरदोई में 15 कंपनियों ने 375 प्रतिभागियों का इंटरव्यू लिया