रेलवे का सुरक्षा अभियान, सात दिन जांचें जाएंगी आईसीएफ बोगियां:लुधियाना घटना के बाद रेलवे सतर्क, जर्जर और जंग लगी बोगियां हटेंगी


लुधियाना रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन की एक बोगी में दरार मिलने की घटना के बाद रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाया है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) की बोगियों की विशेष जांच के लिए सात दिवसीय अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में भी तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अभियान के दौरान आईसीएफ कोचों के संवेदनशील हिस्सों की गहन जांच की जाएगी। विशेष रूप से उन हिस्सों पर ध्यान दिया जाएगा जहां जंग, क्षरण या संरचनात्मक कमजोरी की आशंका हो सकती है। जांच के दौरान किसी भी बोगी में गंभीर खामी मिलने पर उसे तुरंत सेवा से बाहर किया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा पर फोकस रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी के तहत जंग लगी, पुरानी और जर्जर हो चुकी बोगियों को चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की तकनीकी खामी को नजरअंदाज न किया जाए। सात दिन में पूरी होगी जांच रेलवे ने सभी संबंधित मंडलों को सात दिन के भीतर जांच अभियान पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव के कार्य कराए जाएंगे, ताकि ट्रेनों का संचालन सुरक्षित और निर्बाध बना रहे। लखनऊ मंडल में भी कोच निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और तकनीकी टीमें विभिन्न ट्रेनों की बोगियों की जांच में जुट गई हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *