रावतपुर में तेज रफ्तार कार ARTO के घर में घुसी:गार्ड रूम-मेन गेट तोड़ा, बाल-बाल बचा चौकीदार; पत्नी ने दर्ज कराई FIR


कानपुर के रावतपुर में अस्सी स्पीड में दौड़ाई स्कॉर्पियो कार ने एआरटीओ मथुरा के घर का गार्ड रुम तोड़ते हुए मेन गेट तोड़कर अंदर घुस गई। गनीमत रही कि ड्यूटी पर मौजूद गार्ड पानी पीने गया था। कार चालक नशे में धुत थे। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस कार चालक को गाड़ी सहित थाने ले आई। एआरटीओ की पत्नी ने रावतपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। रात करीब दो बजे हुई घटना रावतपुर थाना क्षेत्र के विकास नगर निवासी राजेश राजपूत एआरटीओ के पद पर मथुरा में पोस्टेड है । परिवार में पत्नी शीला राजपूत व दो बच्चे हैं। बच्चे बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं। एआरटीओ राजेश राजपूत का करीब दो साल पहले कानपुर से मथुरा ट्रांसफर हुआ था। राजेश की पत्नी शीला राजपूत ने बताया कि वह दो दिन पूर्व ही अपने पति के साथ मथुरा गई थी। देर रात करीब दो बजे गार्ड अपने गार्ड रूम में था। घटना से करीब एक मिनट पहले वह पानी पीने अंदर गया था। उसी समय एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कर हॉर्न बजाते हुए गार्ड रूम को तोड़ते हुए और गेट तोड़ते हुए अंदर जा घुसी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद कार चालक व अन्य गार्ड से मारपीट व गाली गलौज करने लगे। इसके बाद अन्य लोगों की हस्तक्षेप करने पर वह भागने लगे । गार्ड ने 112 नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी ।जानकारी मिलते ही रावतपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और दोनों युवकों को गाड़ी सहित थाने लेकर आ गई। पुलिस पूछताछ में चालक का नाम करण भदौरिया बताया गया । शीला राजपूत ने रावतपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि कर चालक नशे की हालत में था प्राप्त तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *