![]()
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्रों से कथित चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर दाखिल जनहित याचिकाओं पर सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई की संभावना है। सोमवार को याचिकाकर्ताओं के अनुसार मामला कोर्ट की कॉज लिस्ट में शामिल है और लंच के बाद इस पर सुनवाई हो सकती है।
तीनों जनहित याचिकाओं को एक साथ सुनेगा हाईकोर्ट राम मंदिर चढ़ावा मामले में अब तक तीन जनहित याचिकाएं दाखिल की जा चुकी हैं। पहली याचिका अधिवक्ता मोहित अशोक ने, दूसरी अधिवक्ता मोतीलाल यादव ने और तीसरी एक अन्य याचिकाकर्ता द्वारा दाखिल की गई है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच पहले ही तीनों याचिकाओं को एक साथ जोड़कर सुनवाई करने का आदेश दे चुकी है।
CBI जांच और CAG ऑडिट की मांग याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्रों से चढ़ावे में अनियमितताएं हुई हैं। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने और मंदिर के चढ़ावे का भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) से ऑडिट कराने की मांग की गई है।
12 जून को दाखिल हुई थी पहली याचिका मुख्य जनहित याचिका 12 जून 2026 को दाखिल की गई थी, लेकिन हाईकोर्ट के ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण इस पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। अब सोमवार को यह मामला लखनऊ बेंच की सूची में शामिल है। याचिकाकर्ताओं का दावा है कि मामला कोर्ट नंबर-1 में क्रम संख्या 19 पर सूचीबद्ध है और लंच के बाद इस पर सुनवाई होने की प्रबल संभावना है।
Source link
राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई:CBI जांच और CAG ऑडिट की मांग वाली तीनों जनहित याचिकाओं पर लखनऊ बेंच में होगी बहस