![]()
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति की महत्वपूर्ण बैठक में पहुंचे नृपेंद्र मिश्र ने दूसरे दिन समिति की बैठक की। मीडिया से बता करते हुए कहा कि राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है और मंदिर परिसर में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में अपने प्राण न्योछावर करने वाले कारसेवकों की स्मृति में मंदिर परिसर में भव्य शहीद स्तंभ बनाया जा रहा है। इसे 15 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि 30 जून तक एलएंडटी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज अपने सभी निर्माण और तकनीकी कार्य पूर्ण कर वापस लौट जाएंगी। हालांकि मंदिर परिसर के रखरखाव और तकनीकी निगरानी के लिए एलएनटी की एक टीम स्थायी रूप से तैनात रहेगी। 7D गैलरी वाला हाईटेक म्यूजियम बनेगा आकर्षण राम मंदिर परिसर की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए चार किलोमीटर लंबी हाईटेक बाउंड्री वॉल तैयार की जा रही है। इसके साथ ही ट्रस्ट कार्यालय और अत्याधुनिक म्यूजियम का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि म्यूजियम में 20 गैलरियां बनाई जाएंगी। इनमें एक विशेष 7D तकनीक आधारित गैलरी भी होगी, जहां श्रद्धालुओं को मंदिर भ्रमण जैसा वास्तविक अनुभव मिलेगा। इसके अलावा मंदिर परिसर में जल्द ही फसाड लाइटिंग का कार्य भी शुरू किया जाएगा, जिससे रात के समय मंदिर की भव्यता और बढ़ेगी।
Source link
राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य पूरा:15 जून तक बनेगा कारसेवकों की स्मृति में शहीद स्तंभ, मंदिर परिसर में बनेगा हाईटेक म्यूजियम