रात में लड़की को उठा ले गए, सुबह छोड़ने आए:कन्नौज में 4 युवकों पर आरोप, एक को ग्रामीणों ने पकड़ा, CO ने कार्रवाई का आश्वासन दिया


कन्नौज जिले के एक गांव से किशोरी को 4 युवक रात के समय उठा ले गए। मंगलवार तड़के उसको गांव के बाहर छोड़ने गए तो ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। एक बाइक भी बरामद कर पुलिस को सौंप दी। कार्यवाही के लिए किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। घटना इन्दरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां से रात 12 बजे 4 युवक 16 साल की एक किशोरी को जबरिया उठा ले गए। रात में जब परिजनों को घर में किशोरी नहीं दिखी तो तलाश शुरू की। परिजन रात भर आसपास के क्षेत्र में किशोरी को ढूढ़ते रहे। ऐसे में सुबह 4 बजे बदहवास हालत में बाइक सवार युवक उसे गांव के बाहर छोड़ने पहुंचे तो परिजनों ने घेर लिया। एक युवक को बाइक समेत पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मामले को लेकर किशोरी की मां ने इन्दरगढ़ थाना पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। घटना को लेकर किशोरी के भाई ने बताया कि 4 आरोपी उसकी बहन को घर के बाहर से उठा ले गए। शिकायत के बाद इन्दरगढ़ थाना पुलिस कार्यवाही करने से कन्नी काट रही है। इस मामले को लेकर तिर्वा सीओ कुलवीर सिंह ने बताया कि किशोरी को ले जाने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी और उनको अरेस्ट कर जेल भेजा जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *