![]()
ऑफ सीजन माने जाने वाले जुलाई-अगस्त में भी ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना यात्रियों के लिए चुनौती बना हुआ है। लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर और जम्मू जैसे प्रमुख रूटों पर चलने वाली कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रक्षाबंधन तक यात्रियों की भीड़ बनी रहने की संभावना है, जिससे कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल रहेगा। दिल्ली रूट की मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में लंबी वेटिंग लखनऊ से दिल्ली जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी श्रेणी में मंगलवार और बुधवार के लिए 22 और 21 वेटिंग दर्ज है। वहीं लखनऊ मेल की स्लीपर श्रेणी में 55 और 41 तथा थर्ड एसी में 16 और 18 वेटिंग चल रही है। अयोध्या एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ, गोरखधाम और वैशाली एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में भी टिकटों की लंबी प्रतीक्षा सूची बनी हुई है। चेयरकार ट्रेनों में अभी भी उपलब्ध हैं सीटें हालांकि दिल्ली रूट पर चलने वाली चेयरकार ट्रेनों में यात्रियों के लिए पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं। तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में 5 और 6 अगस्त के लिए क्रमशः 203 और 304 सीटें खाली हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस में 4 और 5 अगस्त को 779 और 991 सीटें उपलब्ध हैं। इसी तरह शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में भी 152, 235 और 385 सीटें रिक्त हैं। मुंबई और जम्मू रूट पर भी बढ़ा दबाव मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 4 और 5 अगस्त के लिए टिकट बुकिंग ‘रिग्रेट’ की स्थिति में पहुंच चुकी है, जबकि थर्ड एसी में 42 और 40 वेटिंग है। अवध एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस और गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में भी टिकट उपलब्ध नहीं हैं। जम्मू रूट पर भी यात्रियों की भारी भीड़ बनी हुई है। बेगमपुरा एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 4 और 5 अगस्त के लिए 38 और 33 वेटिंग है। वहीं अमरनाथ एक्सप्रेस की स्लीपर में अगले सोमवार के लिए 47 और थर्ड एसी में 17 वेटिंग दर्ज की गई है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि रक्षाबंधन के मद्देनजर आने वाले दिनों में ट्रेनों पर दबाव और बढ़ सकता है।
Source link
रक्षाबंधन से पहले प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट:दिल्ली-मुंबई और जम्मू जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, टिकट मिलना मुश्किल