'रक्त अमृत' रक्तदान शिविर में 15 यूनिट रक्त दान:इमाम हसन अल-अस्करी की शहादत पर ग्लोबल हुसैनी मिशन ने किया आयोजन


सुल्तानपुर की ग्लोबल हुसैनी मिशन और नोबेलरे सोसाइटी ने सार्थक चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से अमेठी के भनौली सादात में ‘रक्त अमृत’ विशाल स्वेच्छा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर 8 रबी-उल-अव्वल को इमाम हसन अल-अस्करी (अ.स.) की शहादत के अवसर पर शनिवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक आयोजित हुआ। इसमें कुल 15 यूनिट रक्त दान किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में अजादारों ने पहुंचकर रक्तदान किया। उन्होंने लोगों से सामाजिक सरोकार में योगदान देने की अपील भी की। जिलाध्यक्ष अमन सुल्तानपुरी ने इस अवसर पर कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए।
उन्होंने जोर दिया कि इमाम-ए-हुसैन और कर्बला वालों की याद में आयोजित ऐसे कार्यक्रमों में रक्तदान जैसे मानवीय कार्य और भी महत्वपूर्ण हो जाते हैं, क्योंकि इमाम-ए-हुसैन का संदेश ही इंसानियत का संदेश है। उन्होंने कहा कि इमाम-ए-हुसैन के अनुयायी होने के नाते वे ऐसे कार्यों में धर्म या बिरादरी नहीं देखते, बल्कि जरूरतमंद इंसान की मदद को ही इंसानियत मानते हैं। रक्तदान के कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं, जिनमें निःशुल्क स्वास्थ्य जांच (बीपी, शुगर और पल्स), हृदय स्वास्थ्य में सुधार, शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण, कैलोरी बर्न करने में सहायता और मानसिक संतोष शामिल हैं।
इस शिविर के आयोजन में अमन सुल्तानपुरी (अध्यक्ष, ग्लोबल हुसैनी मिशन) ने समन्वयक की भूमिका निभाई। टीम में उपाध्यक्ष साहिल कुमार, सचिव तालिब हुसैन, संयुक्त सचिव गुलाम वासिल, ऑपरेशन्स हेड शुभम कुमार और कार्यक्रम समन्वयक जीशान अहमद भी शामिल थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *