रईसजादे ने फॉर्च्यूनर से दो लोगों को उड़ाया:कानपुर में भर्ती बुजुर्ग ने छठे दिन दम तोड़ा, परिजन बोले- पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को छोड़ा


कानपुर के गोविन्द नगर में रईसजादे ने फॉर्च्यूनर कार से दो लोगों को उड़ा दिया था। दोनों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार को छठे दिन बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अब कार ड्राइवर की तलाश में जुटी है। नशे में धुत थे सभी कार सवार गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के साकेत नगर निवासी बाबूराम बाजपेई (52) दादा नगर की एक फैक्ट्री में काम करते थे। परिवार में पिता कृष्णा कुमार पत्नी समिता बेटी खुशी बेटा कन्हैया है। बेटे कन्हैया ने बताया पिता रोज की तरह बीते बुधवार को फैक्ट्री से पैदल घर आ रहे थे। अभी वह नंद लाल चौराहे के पास पहुंचे ही थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने पहले एक स्कूटी सवार को टक्कर मारी। उसके बाद पैदल जा रहे पिता बाबूराम बाजपेई को भी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह उछलकर दूर जा गिरे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दौड़ाकर कार ड्राइवर को पकड़ लिया और 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही गोविन्द नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की कार से ही उन्हें पास के निजी हॉस्पिटल भेजा। उसके बाद कार ड्राइवर और उसमें सवार लोगों को छोड़ दिया। सोमवार को घायल की हॉस्पिटल में मौत हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप- पुलिस ने कार चालक को छोड़ा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने पुलिस पर कार चालकों को छोड़ने का आरोप लगाया। कहा कि घायल की हालत गंभीर थी, वह उनका उपचार करा रहे थे। उसके बाद भी उसे छोड़ दिया। गोविन्द नगर थाना प्रभारी रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल कि कार चालक कि तलाश कि जा रही है। गाड़ी नंबर के आधार पर वाहन और ड्राइवर दोनों को ही जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। परिजनों की ओर से जो भी तहरीर मिलेगी, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *